मध्य प्रदेश और देशभर के किसानों–महिलाओं के लिए आज की सुबह दो बड़ी खबरें लेकर आई है। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिनों लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त के साथ 1500 रुपये ट्रांसफर किए और योजना के तहत अब तक ₹45,000 करोड़ से अधिक राशि देने की जानकारी दी।
वहीं दूसरी तरफ देश के करोड़ों किसान PM-Kisan की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कई किसानों को ₹4000 मिलने की संभावना है। दोनों योजनाओं की सबसे ताज़ा स्थिति, भुगतान की तारीखें और पात्रता की पूरी डिटेल नीचे पढ़ें।
लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त और CM का बड़ा ऐलान
CM मोहन यादव जी का X पोस्ट — ₹45,000 करोड़ की राशि पार
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को अब तक
₹45,000 करोड़ से अधिक राशि दी जा चुकी है। यह अपने आप में किसी भी राज्य की महिलाओं के लिए सबसे बड़ा आर्थिक सशक्तिकरण अभियान माना जा रहा है।
1500 रुपये की 30वीं किस्त जारी
12 नवंबर को सिवनी से योजना की 30वीं किस्त जारी की गई। इस बार पहली बार महिलाओं के खाते में ₹1250 की जगह ₹1500 भेजे गए।
सीएम नोहन यादव जी ने बोले—“ये सिर्फ पैसा नहीं, महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की ताकत है।”
रोजगार करने वाली बहनों को अब हर महीने ₹5000
सबसे बड़ी घोषणा यह थी कि यदि लाड़ली बहनें किसी रोजगारपरक उद्योग में काम करती हैं तो सरकार हर महीने ₹5000 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी। यह योजना अब “सहायता” से आगे बढ़कर रोजगार-उन्मुख मॉडल में प्रवेश कर चुकी है।
यह भी पढ़ें – Bihar Election 2025: चुनावी रणभूमि और योजनाओं की दावेदारी — BJP या Congress, दोनों के पास बड़े वादे
3000 रुपये कब मिलेंगे?
मोहन सरकार ने दोहराया है कि 2028 से महिलाओं को योजना के तहत ₹3000 प्रति माह देने का लक्ष्य है।
PM-Kisan 21वीं किस्त अपडेट: कई किसानों को मिलेंगे ₹4000
देश के 10 करोड़ किसान PM-Kisan सम्मान निधि की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 20वीं किस्त अगस्त 2025 में भेजी गई थी, लेकिन इस बार किस्त में देरी हो रही है।
क्यों मिलेंगे कुछ किसानों को ₹4000?
Financial Express की रिपोर्ट के अनुसार लाखों किसानों की 20वीं किस्त KYC या भूमि सत्यापन की समस्या के कारण रुक गई थी। अब सरकार उनकी 20वीं + 21वीं किस्त एक साथ भेजेगी। मतलब कई किसानों को 4000 रुपये एक साथ मिलने की उम्मीद है।
21वीं किस्त में देरी क्यों? – तीन बड़ी वजहें
1. लाभार्थियों की बड़े स्तर पर छंटनी
सरकार फर्जी और अपात्र लाभार्थियों को हटाने के लिए बड़ा वेरीफिकेशन अभियान चला रही है।
2. E-KYC और भूमि अभिलेख अपडेट
कई राज्यों में अभी आधार लिंकिंग और जमीन रिकॉर्ड अपडेट पूरा नहीं हुआ है।
3. 2025 में भुगतान अंतराल ज्यादा
2024 में 4–4 महीने में दो किस्तें आई थीं,
पर 2025 में 19वीं और 20वीं किस्त के बीच 5 महीने का गैप रहा।
21वीं किस्त कब आ सकती है?
अब तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं है,
लेकिन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार:
नवंबर के अंत या दिसंबर 2025 की शुरुआत तक 21वीं किस्त जारी की जा सकती है।
PM-Kisan: पात्रता क्या है?
-
कृषि योग्य भूमि किसान के नाम हो
-
e-KYC पूरा हो
-
आधार बैंक खाते से लिंक हो
-
भूमि अभिलेख राज्य सरकार से सत्यापित हों
किस्त क्यों अटक सकती है?
-
गलत बैंक विवरण
-
अधूरी KYC
-
आधार–खाता लिंक न होना
-
जमीन रिकॉर्ड में त्रुटि
PM Kisan e-KYC कैसे करें?
-
वेबसाइट खोलें: pmkisan.gov.in
-
“e-KYC” पर क्लिक करें।
-
आधार नंबर डालें।
-
मोबाइल OTP भरें।
-
सबमिट करें।
यह भी पढ़ें – MP Tech Growth Conclave 2.0: 16 हजार करोड़ का निवेश, 64 हजार नौकरियां – मध्य प्रदेश बनेगा AI और Space Tech Hub
मेरी राय और जनता क्या कहती है देखें
दोनों योजनाओं के अपडेट साफ दिखाते हैं कि देश में महिलाओं और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को सीधी आर्थिक मदद के रूप में प्राथमिकता दी जा रही है। लाड़ली बहना योजना राज्य स्तर पर सबसे बड़ा सफल मॉडल बन चुकी है,
और PM-Kisan राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की स्थिर आय का आधार बना है।
लेकिन असली चुनौती यह है कि भुगतान समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे… और तकनीकी दिक्कतों को जल्द सुधारा जाए।