PSSCIVE Bhopal Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और शिक्षा, तकनीक या रचनात्मक क्षेत्रों में योग्यता रखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। PSS Central Institute of Vocational Education (PSSCIVE), भोपाल ने कुल 54 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
PSSCIVE Bhopal Recruitment 2025 भर्ती विभिन्न पदों पर की जा रही है जिसमें कंसल्टेंट, जूनियर प्रोजेक्ट फेलो, एडिटर, कैमरा मैन, वीडियो एडिटर, स्क्रिप्ट राइटर, ग्राफिक डिजाइनर, लैब असिस्टेंट, डीटीपी ऑपरेटर, टाइपिस्ट और अन्य कई पद शामिल हैं।
PSSCIVE Recruitment पदों का विवरण और वेतनमान
पद का नाम | कुल पद | मासिक वेतन (₹) |
---|---|---|
कंसल्टेंट | 6 | 80,000/- |
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो | 14 | 35,000/- / NET/PhD – 37,000/- |
असिस्टेंट एडिटर | 3 | 56,000/- |
साउंड इंजीनियर | 1 | 50,000/- |
प्रॉम्प्टर तकनीशियन | 1 | 35,000/- |
स्क्रिप्ट राइटर | 1 | 35,000/- |
सिस्टम एनालिस्ट | 1 | 56,000/- |
सीनियर रिसर्च एसोसिएट | 4 | 40,000/- / NET/PhD – 42,000/- |
ग्राफिक डिजाइनर | 6 | 50,000/- |
लैब असिस्टेंट | 7 | 31,000/- |
डीटीपी ऑपरेटर | 3 | 35,000/- |
सीनियर एडिटर | 2 | 60,000/- |
प्रोड्यूसर | 1 | 42,000/- |
वीडियो एडिटर | 1 | 50,000/- |
कैमरामैन | 1 | 42,000/- |
टाइपिस्ट | 2 | 25,000/- |
PSSCIVE Recruitment योग्यता एवं अनुभव
-
कंसल्टेंट / सीनियर रिसर्च एसोसिएट: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट + 3 वर्ष का अनुभव।
-
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट।
-
लैब असिस्टेंट: संबंधित विषय में स्नातक।
-
सीनियर / असिस्टेंट एडिटर: स्नातक व संबंधित डिप्लोमा + 5 वर्ष का अनुभव।
-
प्रोड्यूसर / कैमरा मैन / वीडियो एडिटर / स्क्रिप्ट राइटर / साउंड इंजीनियर: संबंधित विषयों में डिग्री या डिप्लोमा के साथ अनुभव आवश्यक।
-
ग्राफिक डिजाइनर / डीटीपी ऑपरेटर / टाइपिस्ट: कला/कंप्यूटर/डिजाइनिंग में डिग्री/डिप्लोमा + आवश्यक अनुभव।
PSSCIVE भर्ती आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 50 वर्ष (दिनांक 05 जून 2025 के अनुसार)
PSSCIVE भर्ती महत्वपूर्ण तिथियाँ
पद का नाम | वॉक-इन इंटरव्यू तिथि |
---|---|
जूनियर रिसर्च फेलो | 16 और 17 जून 2025 |
कंसल्टेंट | 23 जून 2025 |
सिस्टम एनालिस्ट, सीनियर रिसर्च फेलो | 24 जून 2025 |
लैब असिस्टेंट, प्रोड्यूसर | 25 जून 2025 |
सीनियर एडिटर, स्क्रिप्ट राइटर,
कैमरा मैन, साउंड इंजीनियर |
26 जून 2025 |
डीटीपी ऑपरेटर, प्रॉम्प्टर तकनीशियन,
टाइपिस्ट |
27 जून 2025 |
ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर | 30 जून 2025 |
रिपोर्टिंग समय: इंटरव्यू की तिथि पर समय पर पहुंचें, विस्तृत सूचना के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
PSSCIVE भर्ती आवेदन प्रक्रिया
-
आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
-
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन भरा हुआ आवेदन फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।
इंटरव्यू स्थान:
PSS Central Institute of Vocational Education (PSSCIVE), श्यामला हिल्स, भोपाल – 462002
PSSCIVE चयन प्रक्रिया
-
चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – MP Parivahan SI Bharti 2025: एमपी में परिवहन उपनिरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, 20 जून से करें आवेदन
PSSCIVE भर्ती फॉर्म फीस
-
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
PSSCIVE भर्ती के लिए जरुरी सलाह
-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू की तारीख से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स व प्रमाण पत्र तैयार रखें।
-
अधिक जानकारी के लिए PSSCIVE की आधिकारिक वेबसाइट http://www.psscive.ac.in/ पर विजिट करें।
अगर आप शिक्षा, मीडिया, ग्राफिक्स, तकनीक या रिसर्च के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका हो सकता है।
यह भी पढ़ें – MP CPCT Exam July 2025: ऑनलाइन फॉर्म शुरू, आवेदन 22 जून तक, परीक्षा 11 से 13 जुलाई तक
Nice isse har berojgar ko sahara milega jo khali hath bethe rahte hai unko bhi nokri milegi