NEET 2025 की परीक्षा हो चुकी है और अब लाखों स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट NTA की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। संभावना है कि NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून के आसपास आएगा, लेकिन हो सकता है इससे पहले भी आ जाए क्योंकि पिछले साल रिजल्ट जल्दी आ गया था।
जो भी छात्र NEET की तैयारी कर रहे थे और 2025 में एग्ज़ाम दिया है, वो अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।
NEET 2025 रिजल्ट चेक कैसे करें
NEET 2025 रिजल्ट जब रिजल्ट आ जाएगा, तो उसे चेक करने के लिए बस ये सिंपल स्टेप्स फॉलो करें:-
-
सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट खोलें।
-
होमपेज पर ‘NEET UG 2025 Result’ का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
-
अब अपना Application Number और Date of Birth डालें।
-
फिर सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
-
इसे ध्यान से चेक करें और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके सेव कर लें।
NEET 2025 Result Highlights
पॉइंट | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | NEET UG 2025 |
आयोजन संस्था | National Testing Agency (NTA) |
परीक्षा तिथि | 4 मई 2025 |
रिजल्ट आने की उम्मीद | 14 जून 2025 (या इससे पहले) |
ऑफिशियल वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
स्कोरकार्ड कैसे मिलेगा | ऑनलाइन |
लॉगिन के लिए क्या चाहिए | एप्लिकेशन नंबर + जन्मतिथि |
NEET 2025 रिजल्ट के साथ क्या-क्या मिलेगा?
NEET 2025 रिजल्ट के साथ ये सब जानकारी आपको एक साथ मिल सकती है:-
-
टोटल स्कोर
-
ऑल इंडिया रैंक (AIR)
-
कटऑफ स्कोर
-
टॉपर्स की लिस्ट
-
कैटेगरी वाइज रैंकिंग
-
पास/फेल स्टेटस
पिछली बार कब आया था NEET रिजल्ट
NEET रिजल्ट हर साल थोड़ा पहले या थोड़ा लेट आता है। नीचे कुछ सालों की डिटेल है ताकि आपको अंदाज़ा लग सके:
साल | एग्ज़ाम की तारीख | रिजल्ट की तारीख |
---|---|---|
2024 | 5 मई 2024 | 4 जून 2024 |
2023 | 7 मई 2023 | 13 जून 2023 |
2022 | 17 जुलाई 2022 | 7 सितंबर 2022 |
2021 | 12 सितंबर 2021 | 1 नवंबर 2021 |
NEET स्कोरकार्ड से आगे क्या करना होगा?
NEET 2025 रिजल्ट आने के बाद अगला स्टेप है – काउंसलिंग और कॉलेज सेलेक्शन। इसके लिए आपको ये करना होगा:-
-
MCC (Medical Counselling Committee) की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें
-
अपनी रैंक और स्कोर के हिसाब से कॉलेज और कोर्स की प्रायोरिटी भरें
-
डॉक्यूमेंट्स रेडी रखें — आधार कार्ड, मार्कशीट, स्कोरकार्ड, फोटो, etc.
-
समय पर चॉइस लॉकिंग और फीस सबमिट करें।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भर्ती 2025: इन पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी का मौका
NEET 2025 रिजल्ट में कोई गड़बड़ हो तो क्या करें?
अगर आपको रिजल्ट में कुछ गलत लगे — जैसे नाम, स्कोर, या रैंक में गलती — तो तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क करें या ईमेल करें। डिटेल्स वेबसाइट पर मिल जाएंगी।
रिजल्ट और अपडेट्स कहां मिलेंगे सबसे पहले?
अगर आप चाहते हैं कि NEET 2025 रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले आपको मिले, तो आप हमारे WhatsApp या Telegram ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें – MP Parivahan SI Bharti 2025: एमपी में परिवहन उपनिरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, 20 जून से करें आवेदन